मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चलती ट्रेन पर चढ़ते समय महिला फिसली, RPF जवान ने दिखाई बहादुरी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन पर चढ़ते समय फिसली एक महिला को RPF जवान ने फुर्ती दिखाते हुए बचा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) संजीव कुमार झा किउल–मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस को पास कराने के लिए पोस्ट ऑफिस नंबर 1 के पास गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक महिला ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में अचानक फिसल गई। ASI झा भागकर मौके पर पहुंचे और महिला को पकड़कर प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया।

यह भी पढ़ें: खूंटी: क्रेशर प्लांट के ऑफिस पर देर रात फायरिंग, राहुल सिंह गैंग के आज़ाद सरकार ने ली जिम्मेदारी

बड़ा हादसा टला, महिला ने जताया आभार

घटना के दौरान आसपास के यात्री दहशत में आ गए थे, लेकिन ASI झा की सतर्कता ने महिला की जान बचा ली। महिला की पहचान सोनी देवी, निवासी कालीगंज (कहलगांव), के रूप में हुई है। उन्होंने और उनके पति मनीष कुमार साह ने RPF का आभार व्यक्त किया।

RPF ने दी चेतावनी

RPF अधिकारी A.K. गिरी ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में किसी भी स्थिति में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, क्योंकि ऐसा जोखिम भरा कदम गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।

https://samacharpost.live/2025/12/sidgora-garage-fire-car-auto-burnt-jamshedpur-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment