मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: बुआ को बचाने गंगा में कूदे तीन युवकों की डूबने से मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार के भागलपुर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन समारोह में शामिल होने दिल्ली से आए तीन युवकों की अपनी बुआ को बचाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार (26), सनी कुमार (24) और बॉबी कुमार (26) के रूप में हुई है। इनमें सनी और बॉबी सगे भाई थे, जबकि कृष्ण रिश्ते में उनका भाई लगता था।

गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार घोघा थाना क्षेत्र के ओलपुरा गांव निवासी शालिग्राम साह के घर मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था। इस मौके पर कई रिश्तेदार दिल्ली से गांव पहुंचे थे। कार्यक्रम से पहले परिवार के करीब 6-7 लोग गंगा स्नान करने के लिए घोघा घाट गए थे। इसी दौरान नहाते समय शालिग्राम साह की बहन रुक्मिणी देवी अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए उनके तीनों भतीजे तुरंत नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण तीनों एक-एक कर डूब गए।

यह भी पढ़ें: गढ़वा में पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत की अफवाह, डीसी की चेतावनी- जमाखोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही घोघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रुक्मिणी देवी की हालत फिलहाल स्थिर है। इस हादसे के बाद परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

https://samacharpost.live/2026/03/garhwa-petrol-diesel-lpg-shortage-rumor-dc-warning/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment