मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भागलपुर में गंगा नदी में डूबने से 3 की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। घटना नवगछिया के रंगरा प्रखंड की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के चौसा भटगामा से एक परिवार मुंडन संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंचा था। संस्कार के बाद तीन लोग नदी में स्नान करने उतरे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए।

यह भी पढ़ें :स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर बड़ा हमला, घर में मारपीट कराने का लगाया आरोप

बचाव कार्य में जुटे गोताखोर, लेकिन नहीं बच पाई जान

इस हादसे में एक युवक और दो युवतियों की मौत हो गई, जो एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान मोनी कुमारी, गौरव कुमार और साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने गोताखोरों को बुलाया। तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और तीनों की जान नहीं बचाई जा सकी।

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन को पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से नदी में स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

https://samacharpost.live/2026/04/swati-maliwal-alleges-assault-at-kejriwal-residence-delhi-politics/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment