मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ट्यूशन से लौट रहे 10 वर्षीय बच्चे को गिट्टी लदे वाहन ने कुचला, मौत से भड़के ग्रामीण

--Advertisment--

  • NH-33 पर दर्दनाक हादसा, विष्णु गोराई की मौके पर मौत

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कक्षा पाँचवीं में पढ़ने वाला 10 वर्षीय विष्णु गोराई ट्यूशन से घर लौट रहा था, तभी रांची-जमशेदपुर मुख्य सड़क (NH-33) पर भादुडीह के पास गिट्टी से लदा तेज रफ्तार 407 वाहन उसे कुचलकर निकल गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल टाटा मेन अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे पूरे परिवार और गांव में मातम फैल गया।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में कांग्रेस ने मनाया संविधान बचाओ दिवस, डॉ. इरफान बोले “देश और संविधान की सुरक्षा केवल राहुल गांधी कर सकते हैं”

हादसे के बाद वाहन पलटा, चालक फरार

दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने की कोशिश में करीब एक किलोमीटर आगे क्रेशर रोड की ओर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बावजूद चालक मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने हाइड्रा की मदद से वाहन को सड़क किनारे हटवाया।

वाहन पर ‘HLM’ लिखे होने से विवाद गहराया

हादसे के तुरंत बाद मामला राजनीतिक रूप लेता दिखा। ग्रामीणों का दावा है कि दुर्घटना करने वाले वाहन पर ‘HLM’ लिखा था और इसका संबंध आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो से बताया जा रहा है। उनका आरोप है कि घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश भी की गई और पुलिस को समय पर सही जानकारी नहीं दी गई।

ग्रामीणों में आक्रोश, पुराने मामलों का भी जिक्र

घटना की जानकारी मिलते ही भादुडीह में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सवाल उठाए कि क्या राजनीतिक प्रभाव के कारण स्थानीय तंत्र सक्रिय नहीं हुआ? कई ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यह पहला मामला नहीं है, मिलन चौक दुर्घटना का भी जिक्र किया गया, जिसमें हरेलाल महतो का नाम सामने आ चुका है। लगातार ऐसे मामलों ने क्षेत्र में नाराजगी और अविश्वास को बढ़ा दिया है।

https://samacharpost.live/2025/11/jamtara-congress-constitution-bachao-divas-irfan-ansari-statement/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment