मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बेतिया नगर निगम डीजल घोटाले में सियासत गरम, सांसद संजय जायसवाल ने मेयर पर लगाया गंभीर आरोप

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : बेतिया नगर निगम में डीजल चोरी को लेकर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने नगर निगम में बड़े पैमाने पर डीजल घोटाले का आरोप लगाते हुए मेयर गरिमा देवी सिकारिया को इसका ‘मास्टर माइंड’ करार दिया है। विवाद तब और बढ़ गया जब सांसद ने सोशल मीडिया पर एक पत्र जारी कर पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक की।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह : DIC डॉ. सन्याल ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, आयुष्मान योजना का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश

सांसद के आरोप

संजय जायसवाल का कहना है कि उन्होंने 19 सितंबर को नगर निगम से डीजल घोटाले से जुड़े सभी दस्तावेज मांगे थे और इसे 20 सितंबर को होने वाली सशक्त समिति की बैठक में शामिल करने की मांग की थी। लेकिन उनकी मांग को एजेंडे में शामिल नहीं किया गया। सांसद के अनुसार, निगम की गाड़ियों में डीजल भरने के बाद उसे बीआडा स्थित वार्ड पार्षद रोहित सिकारिया के गोदाम पर ले जाया जाता था, जहां से डीजल निकालकर बेचा जाता और फिर गाड़ियां निगम परिसर में वापस लौटाई जाती थीं।

मेयर पर सीधे आरोप

जायसवाल ने मेयर गरिमा देवी सिकारिया पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निगम के दो कर्मचारी — जुलुम साह और तबरेज, जो डीजल कूपन काटने का काम करते हैं, उन्हें पहले हटाने की सिफारिश की गई थी। बावजूद इसके, वे अभी भी निगम में कार्यरत हैं और कथित डीजल घोटाले में शामिल हैं।

दस्तावेज़ छुपाने का आरोप

सांसद ने यह भी कहा कि मेयर जानबूझकर डीजल चोरी से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक नहीं कर रही हैं। उनका कहना है कि यह घोटाला केवल निगम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे संगठित गिरोह का हाथ है।

एसआईटी जांच की मांग

संजय जायसवाल ने पूरे मामले की विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही शहरी विकास मंत्री जीवेश कुमार से मिलकर जांच कराने की मांग करेंगे। साथ ही सांसद ने पिछले दो वर्षों में हुए कामों की वीडियोग्राफी कराकर जांच कराने की भी मांग की।

https://samacharpost.live/2025/09/dr-sanyal-referral-pratha-par-narazgi-ayushman-yojana-labh/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment