Samachar Post डेस्क, रांची :दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस को गिरफ्तार किया, जिसने देशभर के स्कूलों, अदालतों और सरकारी कार्यालयों को लगातार फर्जी बम धमकियां भेजकर दहशत फैलायी। गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। संपर्क और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को उसके किराए के मकान से पकड़ा गया। वह मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला है और अपनी मां के साथ रहता था, जो सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं।
यह भी पढ़ें :रामगढ़ में होमगार्ड बहाली अटकी, छात्रों ने डीसी ऑफिस तक पैदल मार्च कर विरोध जताया
देशभर में फैलाई गई दहशत
जांच में पता चला कि आरोपी ने ईमेल और अन्य डिजिटल माध्यमों से 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी संदेश भेजे थे। इन धमकियों के कारण कई राज्यों में स्कूल, अदालत और सरकारी कार्यालय खाली कराए गए और अलग-अलग राज्यों में कई प्राथमिकी दर्ज हुईं। आरोपी स्नातकोत्तर स्तर तक पढ़ा हुआ था, लेकिन बेरोजगार था। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था और इसी वजह से धमकी संदेश भेजे।
जांच जारी
दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके डिजिटल उपकरणों की जांच भी कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या समूह तो शामिल नहीं था।

Reporter | Samachar Post

