मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बगोदर-बिष्णुगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक–ट्रेलर की टक्कर में 3 लोग घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह जिले के बगोदर–बिष्णुगढ़ मुख्य मार्ग पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उपरैली बोदरा गांव के पास माल से लदे ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज करीब तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रक और ट्रेलर में आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में मदद की, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

यह भी पढ़ें :झारखंड में कड़ाके की ठंड, रांची समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

टक्कर के दौरान एक चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने क्रेन और गैस कटर की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भेजा। इस हादसे में ट्रक और ट्रेलर के चालक सहित एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिष्णुगढ़ अस्पताल रेफर किया गया, जबकि केबिन में फंसे चालक को तत्काल बेहतर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने कराया यातायात बहाल

हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-cold-wave-alert-ranchi-gumla-khunti/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment