मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भाजपा ने किया उम्मीदवार का ऐलान, घाटशिला से बाबूलाल सोरेन मैदान में

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :भारतीय जनता पार्टी ने 2025 के विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। घाटशिला विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है। सीट दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

यह भी पढ़ें :झारखंड में ठंड का असर शुरू, रांची और अन्य शहरों में सुबह-शाम ठंड महसूस

बाबूलाल सोरेन ने 2024 में भी लड़ा था चुनाव

बाबूलाल सोरेन इससे पहले 2024 का विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उस चुनाव में उन्हें रामदास सोरेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस बार पार्टी ने दोबारा उन पर भरोसा जताया है।

पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व को जताया आभार

घोषणा के बाद बाबूलाल सोरेन का बयान सामने आया। उन्होंने कहा, घाटशिला से भाजपा का आधिकारिक प्रत्याशी बनाए जाने पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

उपचुनाव में कांटे की टक्कर की उम्मीद

घाटशिला सीट झारखंड की सियासत में काफी अहम मानी जाती है। इस बार उपचुनाव में भाजपा और झामुमो के बीच जोरदार मुकाबला होने की संभावना है। बाबूलाल सोरेन के मैदान में उतरने से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

https://samacharpost.live/2025/10/ranchi-jharkhand-weather-update-october-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment