JPSC आंदोलन पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर निशाना, बोले- जरूरत पड़ी तो खुद टेंट लगाने में करूंगा श्रमदान

Meenu | August 3, 2026 | 02:06 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन आंदोलनरत छात्रों को तत्काल टेंट लगाने की अनुमति नहीं देता है, तो वे स्वयं आंदोलन स्थल पर पहुंचकर छात्रों के साथ टेंट लगाने में श्रमदान करेंगे। बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे छात्रों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मरांडी ने प्रशासन से संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें : झारखंड के नगर निकायों को 154 करोड़ रुपये की सौगात, शहरी विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

मुख्य सचिव से फोन पर की बातचीत

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर राज्य के मुख्य सचिव से दूरभाष पर बातचीत की है। उन्होंने प्रशासन के रवैये को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि आंदोलन कर रहे युवा राज्य और देश का भविष्य हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने मुख्य सचिव से आग्रह किया कि छात्रों को राहत देने के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया जाए और आंदोलन स्थल पर टेंट लगाने की अनुमति दी जाए।

छात्रों के समर्थन में दिया संदेश

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई, तो वह स्वयं आंदोलन स्थल पर पहुंचकर छात्रों के साथ टेंट लगाने में श्रमदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत छात्रों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Share this news

संबंधित खबरें