मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नीतीश कुमार के नेतृत्व की बाबूलाल मरांडी ने की सराहना, राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्यता के लिए नामांकन दाखिल करने पर बधाई दी है। गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए मरांडी ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले तीन-चार दशकों से बिहार की राजनीति के प्रमुख केंद्र रहे हैं और उन्होंने राज्य को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है।

सुशासन और विकास की नई पहचान

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज की स्थिति से बाहर निकालकर सुशासन की राह पर आगे बढ़ाया। उनके नेतृत्व में राज्य ने प्रशासनिक स्थिरता, विकास और बेहतर शासन की दिशा में नई पहचान बनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में नीतीश कुमार ने हमेशा ईमानदारी, सम्मान और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता दी है।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, अमित शाह रहे साथ, जदयू में चर्चा शुरू

राज्यसभा में अनुभव का मिलेगा लाभ

मरांडी ने विश्वास जताया कि राज्यसभा सदस्य के रूप में भी नीतीश कुमार का अनुभव और नेतृत्व संसद के उच्च सदन को समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का कार्यकाल बिहार के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और यादगार दौर के रूप में दर्ज किया जाएगा। अंत में मरांडी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश के विकास में उनके निरंतर योगदान की उम्मीद जताई।

https://samacharpost.live/2026/03/nitish-kumar-files-rajya-sabha-nomination-amit-shah-present-bihar-politics/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment