मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आयुष्मान योजना में अव्वल रहा रांची, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद में भी बढ़े लाभार्थी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :आयुष्मान भारत योजना के तहत झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ रांची के लोगों ने उठाया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष में राज्यभर में करीब 8.5 लाख इलाज के क्लेम किए गए, जिनमें अकेले रांची का योगदान 18 से 19 प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़ें :धुर्वा सब स्टेशन में गोली के साथ मिला PLFI के नाम का लिफाफा, जांच में जुटी पुलिस

अन्य जिलों का प्रदर्शन भी बेहतर

रांची के अलावा जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और धनबाद भी इस योजना के उपयोग में आगे रहे हैं। इन जिलों में क्लेम का प्रतिशत 9 से 11 फीसदी के बीच दर्ज किया गया है। वहीं गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जैसे जिलों में भी भागीदारी बढ़ रही है, जहां क्लेम का प्रतिशत 5 से 6 फीसदी के आसपास है। विशेषज्ञों का मानना है कि रांची के आगे रहने का मुख्य कारण यहां की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हैं। शहर में सरकारी और निजी अस्पतालों की अधिक संख्या, आधुनिक इलाज की सुविधा, प्रशिक्षित डॉक्टर और बेहतर प्रबंधन ने इसे बढ़त दिलाई है।

जागरूकता से बढ़ रहा लाभ

योजना को लेकर लोगों में जागरूकता लगातार बढ़ रही है। आयुष्मान कार्ड बनने की प्रक्रिया तेज होने और अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने से गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत मिली है। यही वजह है कि हर साल इस योजना का लाभ लेने वालों की संख्या बढ़ रही है।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-dhurwa-bijli-substation-plfi-nam-wala-lifafa-315-bore-goli-baramed/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment