मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विकास योजनाओं की जानकारी दी, विपक्ष पर साधा निशाना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह :केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से परिचय दिया। उन्होंने बताया कि सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार नई पहल ला रही है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी रोजगार योजना के तहत रोजगार के अवसरों को और मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा का कार्यकाल पहले 100 दिनों का था, जिसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे गरीब और ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें :गुमला में खुलेगा आदिवासी विश्वविद्यालय, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया इसे अपना व्यक्तिगत संकल्प

किसानों और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान

मंत्री ने कहा कि योजना के तहत किसान अपने खेतों में किए गए कार्यों के लिए 60 दिनों तक लाभ उठा सकते हैं, जिससे कृषि को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर तय किया जाएगा कि क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों के अनुसार कौन-सी योजना अधिक महत्वपूर्ण है। महिला सशक्तिकरण को लेकर भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और महिलाओं को अधिक से अधिक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। मनरेगा कर्मियों के लिए बजट प्रावधान को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि यह कदम सोच-समझकर लिया गया है ताकि गांवों का वास्तविक विकास सुनिश्चित किया जा सके।

युवाओं के लिए सांसद खेल महोत्सव

अन्नपूर्णा देवी ने सांसद खेल महोत्सव का भी जिक्र किया। इसका उद्देश्य युवाओं की फिटनेस और खेल प्रतिभा को निखारना है। कार्यक्रम 4 जनवरी को कोडरमा में समापन होगा।

विपक्ष पर कटाक्ष

विकास योजनाओं की आलोचना करने वाले विपक्ष पर निशाना साधते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जब-जब सरकार नई और प्रभावी योजनाएं लाती है, विपक्ष राजनीतिक लाभ के लिए आलोचना करता है। विदेश जाकर देश की आलोचना करना सही नहीं है।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-tribal-university-gumla-president-murmu-pledge/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment