मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अनंत सिंह की रिहाई पर शाही जश्न, 3 लाख मिठाइयों से होगा स्वागत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : बिहार की राजनीति में दबंग छवि के लिए जाने जाने वाले अनंत सिंह की रिहाई को लेकर राजधानी पटना से लेकर मोकामा तक जश्न का माहौल है। करीब चार महीने बाद जेल से बाहर आ रहे अनंत सिंह के स्वागत को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

3 लाख मिठाइयों से होगा स्वागत

पटना के मॉल रोड स्थित आवास को पूरी तरह सजाया गया है। खास तौर पर बाढ़ से बुलाए गए हलवाइयों ने करीब 3 लाख रसगुल्ले और गुलाब जामुन तैयार किए हैं। इसके अलावा मेहमानों के लिए शाही पनीर, पुलाव और लिट्टी-चोखा जैसे व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: असम चुनाव में जेएमएम का बड़ा दांव, 19 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

15 हजार लोगों के लिए भव्य दावत

जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह के आवास पर करीब 15 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। इसके लिए बड़े स्तर पर वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं। गर्मी को ध्यान में रखते हुए कूलर और वाटर मिस्ट फैन की व्यवस्था भी की गई है।

जेल में रहकर जीता चुनाव

अनंत सिंह की रिहाई इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने 2025 का विधानसभा चुनाव जेल में रहते हुए ही जीत लिया था। उन्होंने वीणा देवी को करीब 28 हजार वोटों से हराया था। रिहाई के बाद 24 मार्च को उनका काफिला पटना से मोकामा के लिए रवाना होगा। रास्ते में बरहिया स्थित महारानी स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे अपने क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां भव्य स्वागत की तैयारी है।

हाई कोर्ट से मिली जमानत

पटना हाई कोर्ट  ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में सबूतों के अभाव को देखते हुए अनंत सिंह को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। हालांकि अदालत ने सख्त शर्तें भी रखी हैं कि गवाहों या पीड़ित परिवार को किसी तरह की धमकी देने पर जमानत रद्द की जा सकती है। अनंत सिंह की रिहाई को सिर्फ एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी वापसी राज्य के सियासी समीकरणों को किस तरह प्रभावित करती है।

https://samacharpost.live/2026/03/assam-election-jmm-congress-seat-sharing-failed-jmm-contest-alone/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment