मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश कुमार ने ललन सिंह से की मुलाकात, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बातचीत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच जेडीयू में चल रहे अनंत सिंह और नीरज कुमार विवाद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पटना स्नातक सीट से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के नामांकन से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई।

अनंत सिंह-नीरज विवाद पर चर्चा की अटकलें

नीतीश कुमार और ललन सिंह की इस मुलाकात को पिछले कुछ दिनों से चल रहे अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच पार्टी के भीतर पैदा हुई स्थिति और अनंत सिंह-नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद को लेकर बातचीत हुई। माना जा रहा है कि नेतृत्व इस विवाद को जल्द सुलझाने की कोशिश कर सकता है।

दोनों नेताओं के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद

मोकामा विधायक अनंत सिंह और विधान पार्षद नीरज कुमार के बीच पिछले कुछ दिनों से बयानबाजी तेज है। अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर कई आरोप लगाते हुए पार्टी नेतृत्व से न्याय की मांग की है। वहीं, नीरज कुमार भी अनंत सिंह के बयानों पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। नामांकन से पहले उन्होंने कहा कि उनके लिए व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा गठबंधन है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को अपनी राजनीतिक ताकत बताते हुए कहा कि उनका पूरा फोकस जेडीयू, एनडीए और पार्टी नेतृत्व पर है। अब नीतीश कुमार और ललन सिंह की मुलाकात के बाद इस विवाद को लेकर पार्टी के भीतर क्या फैसला होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment