मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कैप्टन स्मित की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सवाल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फ्लाई दुबई की उड़ान में आतंकी हमले को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित की बहादुरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं। मरांडी ने कहा कि कैप्टन स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना 174 यात्रियों की जान बचाई और देश का नाम गौरवान्वित किया।

राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाया सवाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कैप्टन स्मित के साहस की देश-दुनिया में चर्चा हो रही है, लेकिन राहुल गांधी की ओर से उनकी बहादुरी को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। उन्होंने सवाल किया कि क्या इसकी वजह यह है कि कैप्टन स्मित हिंदू हैं? मरांडी ने कहा कि किसी व्यक्ति की बहादुरी को उसकी जाति या धर्म के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि यदि इस घटना का नायक किसी दूसरे समुदाय से होता, तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होती।

तुकाराम ओंबले की बहादुरी का भी किया जिक्र

बाबूलाल मरांडी ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले में शहीद पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले की बहादुरी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह ओंबले ने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकियों का मुकाबला किया था, उसी तरह कैप्टन स्मित ने भी संकट के समय साहस दिखाया और कई लोगों की जान बचाई। मरांडी के मुताबिक, हमले के दौरान कैप्टन स्मित ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए अपना हौसला बनाए रखा। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक की वीरता का सम्मान होना चाहिए।

तुष्टिकरण की राजनीति से नहीं जीता जा सकता भरोसा

बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर हिंदुओं के प्रति भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता का विश्वास जीतने के लिए हर नागरिक, धर्म और समुदाय का सम्मान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के जरिए देश का भरोसा नहीं जीता जा सकता।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment