मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भगवान भी CM बन जाएं तो मर्डर नहीं रुकेगा -अनंत सिंह के बयान से सियासत में उबाल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हत्या की घटनाओं को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है और “भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएं तो मर्डर नहीं रुकेगा।” उनके अनुसार अधिकांश हत्याएं निजी विवाद और आपसी दुश्मनी की वजह से होती हैं। अनंत सिंह ने हालात की तुलना बिहार के पहले के दौर से करते हुए कहा कि पहले अपहरण और अपराध का डर ज्यादा था, जबकि अब स्थिति में सुधार आया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब अगर किडनैपिंग होती है तो पीड़ित को जल्दी छोड़ दिया जाता है, जो सुधार का संकेत है।

यह भी पढ़ें :बिहार में सीएम चेहरे पर सस्पेंस: 10 अप्रैल तक हो सकता बड़ा खुलासा

सीएम चेहरे पर राय

उन्होंने राजनीतिक मामलों पर भी खुलकर बात की और कहा कि जेडीयू से निशांत कुमार और बीजेपी से सम्राट चौधरी अच्छे मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वहीं उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा नेता दुर्लभ है और उनके कामों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अनंत सिंह अपने गांव नदमा में 3 अप्रैल तक होने वाले महा दंगल को लेकर भी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देश-विदेश के 100 से ज्यादा पहलवान हिस्सा लेंगे और करीब 10 लाख लोग शामिल होने की संभावना है।

राजनीति से दूरी, बेटे पर फोकस

अनंत सिंह ने संकेत दिए कि अब वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि बड़े बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाना चाहते हैं और छोटे बेटे को आईपीएस अधिकारी बनाने का लक्ष्य है। अनंत सिंह के बयान के बाद बिहार में कानून व्यवस्था और सरकार की भूमिका पर बहस तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस बयान पर विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों अपनी प्रतिक्रिया देंगे।

https://samacharpost.live/2026/04/bihar-cm-face-update-manoj-tiwari-statement-10-april-nitish-kumar-politics/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment