मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह का बड़ा बयान-मैं निर्दोष हूं, साजिश के तहत फंसाया गया

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पटना :अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ी राहत मिली है। पटना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें बेऊर जेल से रिहा कर दिया गया। करीब चार महीने बाद जेल से बाहर आए अनंत सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले को साजिश बताया। अनंत सिंह को 19 मार्च को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर उनकी रिहाई हुई। जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रिहाई के बाद अनंत सिंह ने कहा कि घटना के समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे। उनका कहना है, हम घटना स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर थे। हम निर्दोष हैं और हमें साजिश के तहत फंसाया गया है।

यह भी पढ़ें :कैमूर-रोहतास में विकास को रफ्तार, CM नीतीश कुमार देंगे 689 करोड़ की सौगात

समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

जेल से बाहर आने के बाद जब अनंत सिंह बाढ़ और मोकामा पहुंचे, तो रास्ते भर समर्थकों और जेडीयू कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके आवास के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग जुटे और जश्न मनाया गया। अनंत सिंह ने कहा कि वे पहले की तरह ही जनता के बीच सक्रिय रहेंगे और उनके लिए काम करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने खुसरूपुर स्थित धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना करने की भी बात कही।

चार महीने बाद मिली राहत

दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह करीब चार महीने से जेल में बंद थे। उनकी रिहाई को लेकर समर्थक लगातार मांग कर रहे थे। इस मामले में जमानत और बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। अब इस केस की आगे की कानूनी प्रक्रिया और राजनीतिक असर पर सभी की नजर टिकी है।

https://samacharpost.live/2026/03/nitish-kumar-kaimur-rohtas-development-projects-689-crore/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment