मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को हाईकोर्ट से जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर

--Advertisment--

  • दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को मिली जमानत

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद संभावना जताई जा रही है कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे शुक्रवार या शनिवार तक जेल से बाहर आ सकते हैं।

चुनाव के दौरान हुई थी हत्या

यह मामला बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सामने आया था, जब दुलारचंद यादव की बाढ़ क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया था और वे जेल में बंद थे।

यह भी पढ़ें: बिहार में औद्योगिक क्रांति की तैयारी: जमुई में स्टील प्लांट, नवादा में न्यूक्लियर प्रोजेक्ट से रोजगार की उम्मीद

राज्यसभा चुनाव के दौरान बाहर आए थे

हाल ही में बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह मतदान के लिए जेल से बाहर आए थे। उस समय उन्होंने मीडिया से बातचीत में संकेत दिया था कि वे जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं।

बेटे को चुनाव लड़ाने का किया था ऐलान

अनंत सिंह ने यह भी कहा था कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, ऐसे में वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने संकेत दिया था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनका बेटा मैदान में उतर सकता है।

जल्द हो सकती है रिहाई

अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही वे जेल से बाहर आ जाएंगे, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल तेज होने की संभावना है।

https://samacharpost.live/2026/03/bihar-employment-plan-1-crore-jobs-steel-plant-jamui-nuclear-project-nawada/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment