भिखराजपुर में रामनवमी उपद्रव के बाद हाई अलर्ट: DC-SSP ने किया दौरा, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Rupa Kumari | March 28, 2026 | 12:18 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद: धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित भिखराजपुर में रामनवमी के अखाड़ा जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हालात का जायजा लेने के लिए उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक देर रात घटनास्थल पर पहुंचे।

DC-SSP ने लिया स्थिति का जायजा

आदित्य रंजन (उपायुक्त) और प्रभात कुमार (SSP) ने मौके पर पहुंचकर हालात की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लगातार पुलिस गश्त जारी है।

यह भी पढ़ें: उलिहातू पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि

उपद्रवियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि उपद्रव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही अफवाहों और भ्रामक खबरों से दूर रहने की सलाह दी गई है, ताकि माहौल बिगड़ने से रोका जा सके।

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीएम लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीएसपी शंकर कामती, अरविंद कुमार सिंह और एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष सत्यम समेत कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Share this news

संबंधित खबरें