उलिहातू पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि

Meenu | March 28, 2026 | 12:17 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,उलिहातू :झारखंड के खूंटी जिले स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू आज खास बन गई, जब देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन यहां पहुंचे। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। उपराष्ट्रपति ने उलिहातू पहुंचकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा और जन्मस्थल पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन, संघर्ष और बलिदान देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे। दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा के वंशजों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। पारंपरिक “जोहार” के साथ उनका स्वागत किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर उलिहातू और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही उत्साह का माहौल था। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे रांची, राज्यपाल ने किया स्वागत, उलिहातू के लिए रवाना

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

गौरव का क्षण बना दौरा

उपराष्ट्रपति का यह दौरा केवल औपचारिक नहीं, बल्कि झारखंड के गौरव और इतिहास से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के योगदान को भी सम्मान दिया।

Share this news

संबंधित खबरें