मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देवघर AIIMS में शिक्षा का विस्तार, जुलाई से शुरू होगा एमएससी मेडिकल प्रोग्राम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर: झारखंड के देवघर स्थित AIIMS देवघर में मेडिकल शिक्षा का दायरा और बढ़ने जा रहा है। जुलाई 2026 से यहां पहली बार एमएससी मेडिकल प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। यह पहल संताल परगना क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

2019 से लगातार बढ़ रही सुविधाएं

एम्स देवघर में सितंबर 2019 में OPD सेवा शुरू हुई थी। इसके बाद 2022 में IPD सेवा शुरू की गई और अब यहां 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा भी उपलब्ध है। वर्तमान में रोजाना 2000 से अधिक मरीज OPD में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक यहां से 50 डॉक्टर तैयार होकर स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे चुके हैं। नए सत्र से एमएससी मेडिकल कोर्स पांच विषयों में शुरू होगा मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी प्रत्येक विषय में 2-2 सीटों पर नामांकन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘परीक्षा या मजाक?’ जेपीएससी की कार्यप्रणाली पर देवेंद्र नाथ महतो ने उठाए सवाल, जांच की मांग

एमबीबीएस और नर्सिंग की पढ़ाई पहले से जारी

संस्थान में अभी एमबीबीएस की 125 सीटों पर पढ़ाई चल रही है, जबकि बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर भी नामांकन होता है। पब्लिक हेल्थ एजुकेशन में सीटों की संख्या 10 से बढ़ाकर 22 कर दी गई है। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश नीट के माध्यम से किया जाता है। एम्स देवघर में इन-हाउस सेंट्रल लैब भी शुरू हो चुकी है, जहां कैंसर, बायोप्सी, टीबी और ELISA टेस्ट जैसी जांच की सुविधा उपलब्ध है। मरीजों को सैंपल देने और रिपोर्ट लेने की सुविधा एक ही स्थान पर मिल रही है।

क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ

यहां जनरल मेडिसिन, न्यूरो, ऑर्थो, कार्डियोलॉजी, स्त्री रोग, बाल रोग, डर्मेटोलॉजी और ENT समेत कई विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। एम्स देवघर झारखंड के साथ-साथ बिहार के सीमावर्ती जिलों के मरीजों को भी राहत दे रहा है। आने वाले समय में इसे मेडिकल शिक्षा और इलाज का बड़ा केंद्र बनाने की योजना है।

https://samacharpost.live/2026/04/jpsc-civil-services-exam-2026-controversy-devendra-nath-mahto-allegations-irregularities/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment