मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आदित्य साहू ने राज्य सभा में उठाया चाईबासा घटनाओं का मुद्दा, निष्पक्ष जांच की अपील

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने राज्य सभा में शून्यकाल के दौरान चाईबासा में हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय द्वारा “नो-इंट्री” की मांग उठाने के बाद पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज, आंसू गैस का इस्तेमाल किया और कई निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। साहू ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन ने कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी और इस घटना के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उपायुक्त द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की बातें भी सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें: मुरादपुर में मुठभेड़, रंगदारी मांगने वाला आरोपी राकेश कुमार घायल

निष्पक्ष जांच की मांग

सांसद आदित्य साहू ने सदन में कहा कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच अनिवार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी समुदाय, समूह या व्यक्ति के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। साहू ने सरकार से आग्रह किया कि प्रशासनिक कार्रवाई में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए ताकि जनता का भरोसा कायम रह सके।

https://samacharpost.live/2025/12/patna-muradpur-police-encounter-rakesh-kumar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment