मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि: आदित्य साहू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची के ओरमांझी में महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आदित्य साहू ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने इन मूल्यों के माध्यम से देश और समाज को दिशा देने का काम किया।

शास्त्री की सादगी और राष्ट्रसेवा को किया याद

आदित्य साहू ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान और त्याग देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए देश, राज्य और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी समेत रांची पूर्वी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment