गिरिडीह के साईं परमेश्वर हॉस्पिटल पर बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, आजसू छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन

Rupa Kumari | December 2, 2025 | 11:04 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह : गिरिडीह के कर्बला रोड स्थित साईं परमेश्वर हॉस्पिटल पर एक बार फिर बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। आजसू छात्र संघ के जिला सचिव अक्षय यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए मामले की कड़ी जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

करीब 40 छात्रों को दी गई नकली मेडिकल डिग्री

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि हॉस्पिटल के निदेशक द्वारा फर्जी लाइसेंस और नकली हॉस्पिटल सर्टिफिकेट के आधार पर अब तक लगभग 40 छात्रों को नकली मेडिकल डिग्री प्रदान की गई है। छात्र संघ ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि इससे छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र: आज 7 विधायक लेंगे शपथ, प्रेम कुमार बनेंगे स्पीकर

पहले भी लग चुके हैं फर्जी संचालन के आरोप

सूत्रों के अनुसार, इस हॉस्पिटल पर पहले भी फर्जी तरीके से संचालन करने के गंभीर आरोप लगे थे। उस समय प्रशासन ने कार्रवाई कर इसे बंद कराया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही या मिलीभगत के कारण यह हॉस्पिटल अभी भी चल रहा है।

प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

आजसू छात्र संघ ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और हॉस्पिटल के संचालन पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि ऐसे फर्जीवाड़े पर रोक लग सके और छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Share this news

संबंधित खबरें