Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना आए दिन सामने आती है। इस बार ये मामला बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के थानुआ गांव से आया है। जहां शादी समारोह में फायरिंग के दौरान दुल्हन के भाई को गोली लगने से उसकी मौके पर मौत होगई। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है जब कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की और गोली दुल्हन के ममेरे भाई को लग गई। मृतक की पहचान नंदन कुमार सिंह से हुई है जो बहादुर सिंह के पुत्र थे।
यह भी पढ़ें :कोल्हान विश्वविद्यालय में नए रजिस्ट्रार की नियुक्ति पर सस्पेंस कायम, तीन नाम चर्चा में
Reporter | Samachar Post