Samachar Post डेस्क,बोकारो :बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चास रेलगाड़ियां मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होगई। बताया जा रहा है कि ये घटना रविवार शाम की है।
यह भी पढ़ें :झांगुर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 23 साल बाद गुमला-घाघरा क्षेत्र ने ली राहत की सांस
कैसे हुई घटना
जानकारी के मुताबिक मृतक धलटू रजवार की उम्र 48 साल और जोधाडीह मोड़ पर एक दुकान पर मजदूर का काम करता था। जानकारी के अनुसार वो अपनी बाइक से अमलाबाद ओपी के भंडारीबांध गांव में रिश्तेदार के यहां पार्टी अटैंड कर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक एक वाहन के चपेट में आ गई और मौके पर ही उनकी मौत होगई।
मौके पर पहुंची पुलिस, परिजनों का हंगामा
घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लोगों को समझा बुझा कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की है।
Reporter | Samachar Post