मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हॉकी चैंपियनशिप: झारखंड ने चंडीगढ़ को 13-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टर फाइनल में झारखंड पुरुष टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 13-0 से करारी शिकस्त दी और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चेन्नई में आयोजित इस चैंपियनशिप में खेले गए मुकाबले में झारखंड की ओर से टिंटस हेमरोम ने 5 गोल, सबियान कीड़ों ने 3 गोल, पतरस हस्सा ने 2 गोल, जबकि गंगा टोपनो, अनीश डुंगडुंग और आशीष तानी पूर्ति ने 1-1 गोल दागे। शानदार खेल के लिए सबियान कीड़ों को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

https://samacharpost.live/2025/08/jharkhand-wushu-players-win-medals-batumi-international-championship-2025/

इससे पहले झारखंड टीम ने अपने पहले मैच में हॉकी पंजाब को 5-2 से और दूसरे मैच में हॉकी कर्नाटक को 8-0 से हराया था। टीम की इस शानदार जीत और सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment