मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

IND-SA वनडे क्रिकेट मैच : सुरक्षा में 5,000 जवान, जेएससीए स्टेडियम किले में तब्दील

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। एसएसपी राकेश रंजन के अनुसार, स्टेडियम और आसपास के इलाकों में 5,000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, ताकि मैच शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में आयोजित हो सके।

सुरक्षा में लगे विभिन्न बल

सुरक्षा ड्यूटी में शामिल हैं, एटीएस (ATS), आईआरबी (IRB), रैप (RAP) जिला पुलिस बल महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती इसके अलावा, 6 आईपीएस अधिकारी, 15 डीएसपी 30 से अधिक थानेदार को भी विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: स्कूल के बच्चों से ढुलाया जा रहा मिड-डे मील का सामान, वीडियो वायरल

अग्निशमन व आपातकालीन टीमें भी तैयार

फायर ब्रिगेड, वाटर कैनन और त्वरित प्रतिक्रिया टीमें स्टेडियम के भीतर और बाहर तैनात रहेंगी।

खिलाड़ियों के होटल में भी विशेष सुरक्षा

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका टीम के ठहराव स्थल होटल रेडिशन ब्लू में भी भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ अधिकारी होटल व स्टेडियम दोनों जगहों पर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

एसएसपी का बयान

एसएसपी राकेश रंजन ने बताया, मैच के दौरान प्रचुर मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा में कोई कमी न रहे, इसलिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी भेजे गए हैं। सभी थानेदारों को लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है।

https://samacharpost.live/2025/11/gumla-mid-day-meal-children-carrying-goods-video-viral/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment