रांची में इतिहास रचा! 20 से अधिक विभागों ने एक साथ काम कर, हजारों लाभुकों को मौके पर मिला लाभ

Rupa Kumari | November 29, 2025 | 01:29 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रांची जिले में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत विशाल जनसेवा शिविर आयोजित किए गए। सेवा अधिकार सप्ताह 21 से 28 नवंबर 2025 के दौरान आयोजित इन शिविरों में लाखों लोग सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे लेने पहुंचे। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि अभियान ने इस संकल्प को सफलतापूर्वक लोगों तक पहुँचाया।

यह भी पढ़ें: रांची-पटना ‘कृष्ण रथ’ बस दनुआ घाटी में पलटी, कई यात्री जख्मी

शिविरों में दी गई प्रमुख सेवाएं

वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन का वितरण, धोती-साड़ी-लुंगी योजना के तहत लाभुकों को वस्त्र उपलब्ध कराना दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र आदि प्रदान करना। दाखिल-खारिज, जाति, आय और आवासीय प्रमाण-पत्रों का त्वरित निष्पादन आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाने की सुविधा प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, किसान क्रेडिट कार्ड और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के आवेदन और स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, दवा वितरण और आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड बनवाना।

शिविर रांची जिले के ग्रामीण पंचायतों और नगर निगम के विभिन्न वार्डों में आयोजित किए गए जिला प्रशासन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विभागीय कर्मचारी और जनप्रतिनिधि सुबह से शाम तक लाभुकों की समस्याओं का समाधान करते रहे।

सफलता का प्रमाण

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा, राज्य सरकार का यह अभियान सभी नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का सशक्त प्रयास है। अंतिम दिन आयोजित शिविरों में उमड़ी भीड़ और लोगों की खुशी इस सफलता का प्रमाण है।

Share this news

संबंधित खबरें