Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : संविधान दिवस के अवसर पर पाकुड़ जिले में यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने यातायात कोषांग, पाकुड़ का औपचारिक उद्घाटन किया।
यह भी पढ़ें: गवर्नर,CM की मौजूदगी में PM मोदी करेंगे भगवान राम की विशाल प्रतिमा का उद्घाटन
कोषांग का उद्देश्य
एसपी निधि द्विवेदी ने एसडीपीओ कार्यालय में फीता काटकर कोषांग का शुभारंभ किया। इस नए कोषांग के शुरू होने से शहर में यातायात नियंत्रण और निगरानी को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। उद्घाटन के दौरान एसपी ने कहा, यातायात व्यवस्था किसी भी शहर की पहचान होती है। पाकुड़ में ट्रैफिक प्रबंधन को प्रभावी, सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए यह कोषांग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारा प्रयास है कि नियमों का पालन हो, दुर्घटनाओं में कमी आए और लोगों को सुरक्षित आवाजाही का माहौल मिले।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोग
इस अवसर पर मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह, महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, डीएसपी अजय आर्यन सुमित सहित कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। नए कोषांग के शुरू होने से पाकुड़ शहर में ट्रैफिक नियंत्रण और कानून का पालन पहले से अधिक प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।