मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देवघर में बड़ा सड़क हादसा: टेम्पू पलटने से एक की मौत, पांच यात्री गंभीर रूप से घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : देवघर जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बुढ़ाई मेले में मुंडन कराने जा रहे यात्रियों से भरा टेम्पू नवाषार के पास बेंगाबाद टोल प्लाजा के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय टेम्पू में कुल आठ लोग सवार थे। दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान महुआर निवासी 58 वर्षीय रामचंद्र पासी ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: रांची ट्रैफिक अलर्ट: नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के चलते 28 नवंबर को कई मार्ग बंद, सुबह 6 से रात 10 बजे तक बदलाव लागू

घायल यात्रियों की पहचान

लट्टू महतो (59 वर्ष), निवासी कासीटांड़, दुलारी देवी (40 वर्ष), रधिया देवी (45 वर्ष) स्थिति नाजुक, टिंकू यादव (35 वर्ष) हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://samacharpost.live/2025/11/ranchi-traffic-diversion-28-nov-morarabadi-program/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment