मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना के कदमकुंआ में बाइक सवारों की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना : पटना के कदमकुंआ थाना क्षेत्र स्थित लंगरटोली चौराहा के पास सोमवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 2 से 3 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग के वक्त बाजार में कई लोग मौजूद थे। गोली की आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें: RJD की हार पर संजय यादव की टीम पर उठे सवाल, समीक्षा में बड़े खुलासे

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस, बदमाशों की तलाश तेज

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने लगी है। DSP राजेश रंजन ने बताया कि बाइक पर दो बदमाश सवार थे, जो वारदात के बाद बाकरगंज की ओर भाग निकले।पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में हुई यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/rjd-review-sanjay-yadav-team-questions-bihar-election/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment