मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चोरी की शिकायत करने वाला ही निकला चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में चोरी की शिकायत दर्ज कराने वाले युवक की ही कहानी पलट गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए शिकायतकर्ता और घर मालिक वकार अहमद को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आर्थिक तंगी में बनाया चोरी का ड्रामा

जांच में पता चला कि वकार अहमद ने आर्थिक तंगी के चलते अपने ही घर में चोरी का नाटक किया था। 22 नवंबर की रात उन्होंने परिवार के सो जाने के बाद सोने के जेवर खुद ही गायब कर दिए और सुबह पुलिस में बाहरी चोरी की शिकायत दर्ज करा दी।

यह भी पढ़ें: पटना साइंस कॉलेज में नए कोर्स की तैयारी तेज

पुलिस ने बरामद किए जेवर

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वकार के पास से, सोने की चेन, चार कानबाली, एक अंगूठी बरामद की। इनकी कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पटमदा डीएसपी ने बताया कि सिटी एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने वकार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछे जाने पर वकार ने पूरी साजिश स्वीकार कर ली। पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के आगे उसकी योजना अधिक देर टिक नहीं सकी।

https://samacharpost.live/2025/11/patna-science-college-arts-commerce-bsc-bed-courses/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment