Samachar Post डेस्क,गिरिडीह :बगोदर थाना क्षेत्र के संतुरपी जंगल में 18 नवंबर को मिले ट्रक ड्राइवर के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान बिहार के खगड़िया निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई थी, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने ट्रक लूट के दौरान की गई सुनियोजित हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें :समस्तीपुर: कृषि विश्वविद्यालय में एसिड की बोतल फटने से चार मजदूर झुलसे, दो की हालत गंभीर
पहचान का फायदा उठाकर की गई साजिश
बगोदर और सरिया के संयुक्त अभियान के दौरान एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में बनी टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचना की मदद से पूरे मामले का खुलासा किया। जांच में पता चला कि आरोपी जैनुल खान और दाउद खान मृतक को पहले से जानते थे। उसी पहचान का लाभ उठाते हुए धीरज को साजिश के तहत बगोदर बुलाया गया।
समस्तीपुर से बुलाए गए पेशेवर अपराधी
लूट और हत्या को अंजाम देने के लिए समस्तीपुर से तीन अपराधियों को बुलाया गया था। आरोपियों ने धीरज को शराब पिलाई और गांजा पीने के बहाने सुनसान इलाके में ले गए। संतुरपी जंगल में ट्रक रोककर उसके साथ मारपीट की गई और ट्रक में रखी रॉड से उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। इसके बाद आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गए।
पुलिस को देख ट्रक छोड़ भागे अपराधी
पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर बाहरी अपराधी दुमका–हसडीहा टोल प्लाजा के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया छड़ लदा लूटा गया ट्रक, हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, मृतक के कपड़े और बैग, नकद पैसा, मोबाइल, GPS डिवाइस। गिरफ्तार आरोपी में जैनुल खान उर्फ अरमान, दाउद खान और द्वारिका सिंह है। अन्य फरार अपराधियों की तलाश अभी जारी है।
Reporter | Samachar Post