मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में गिरफ्तार हुआ पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी दिवाकर सिंह

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :झारखंड पुलिस के सहयोग से बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने जमशेदपुर से दिवाकर सिंह को गिरफ्तार किया। दिवाकर सिंह पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी रोड का निवासी है और वह पटना के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल था।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह: जंगली हाथियों का कहर, दो ग्रामीणों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

आपराधिक पृष्ठभूमि

दिवाकर सिंह पर हत्या, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। साल 2023 में पटना के शास्त्रीनगर क्षेत्र में बाइकर्स गैंग के बीच हुई झड़प में उज्ज्वल उर्फ धोनी की हत्या के मामले में उसका नाम भी शामिल था। इसके अलावा, शास्त्रीनगर में और एक हत्या के मामले सहित कई आपराधिक गतिविधियों में उसका हाथ था।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

हत्या के बाद दिवाकर लगातार फरार चल रहा था। पटना पुलिस ने कई बार उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बच निकलता रहा। उसके आपराधिक मामलों की गंभीरता को देखते हुए उसका नाम पटना के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल किया गया। बिहार STF को सूचना मिली कि दिवाकर अपनी पहचान छिपाकर जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में रह रहा है। लोकेशन की पुष्टि के बाद STF ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया और दिवाकर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दिवाकर को बिहार STF के हवाले किया गया है और उसके खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों की जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2025/11/giridih-wild-elephant-attack-two-dead-one-injured/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment