Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर शनिवार सुबह एक होंडा जैज़ कार में अचानक आग लग गई। हादसे के समय स्टेशन परिसर में यात्री मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए मुख्य गेट के बाहर यातायात प्रभावित रहा।
यह भी पढ़ें :झारखंड विधानसभा ने पूरे किए 25 साल, रजत जयंती पर विधायक राज सिन्हा को मिला ‘उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार’
घटना का विवरण
आग लगी कार गम्हरिया के श्रीनिवास नायक की थी। वे अपनी पत्नी और बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में छोड़ने स्टेशन आए थे। सौभाग्य से, उस समय कार में कोई मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले कार के नीचे से धुआँ उठने लगा, फिर अचानक लपटें फैल गईं।
फायर ब्रिगेड और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। दमकल की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तकनीकी खराबी के कारण हुई आग लगने का मामला लग रहा है। समय पर आग बुझा देने से कोई जनहानि नहीं हुई।
Reporter | Samachar Post