मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सारण में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे थे घर; लेनदेन विवाद की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र के खरिका गांव में बीती रात एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पन्ना लाल सिंह के पुत्र अरविंद कुमार सिंह उर्फ सनोज सिंह (48) के रूप में हुई है, जो गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर: तौकीर गोरा हत्याकांड का खुलासा, पुराने विवाद की वजह से अयान ने रची थी हत्या की साजिश, देसी पिस्तौल और 6 खोखे बरामद

ट्यूशन से लौटते समय अपराधियों ने मारी गोली

जानकारी के अनुसार, रात लगभग 9 बजे अरविंद कुमार सिंह ट्यूशन पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे थे। घर के पास ही बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल उन्हें परिजनों की मदद से पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

लेनदेन विवाद की ओर इशारा

मृतक के पिता ने बताया कि अरविंद का गांव के ही एक व्यक्ति से लगभग 3 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष, ग्रामीण एसपी, सोनपुर के एसडीपीओ और पहलेजा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन किया। एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

https://samacharpost.live/2025/11/jamshedpur-tauqeer-gora-murder-ayyan-arrest/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment