मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइक टकराई, 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पलामू : छतरपुर के खेंद्रा गांव के पास लरमी घाटी में बुधवार की शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक चला रहे युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों बाइक चालकों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों और घायलों की पहचान

बसंत चौधरी, हुसैनाबाद थाना, देवरी निवासी रमेश पासी, चैनपुर थाना, गुहा निवासी गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया। घायलों में से एक मनोज चौधरी (देवरी) हैं, जबकि दूसरे घायल की पहचान अभी पुलिस नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़ें: बिहार SIR इफेक्ट: जिन 3 सीटों पर सबसे ज्यादा वोट डिलीट हुए, वहां BJP ने दर्ज की जीत

पुलिस की जांच

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना तेज रफ़्तार, लापरवाही या खराब दृश्यता के कारण हुई।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-sir-effect-top-deleted-votes-seats-bjp-wins/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment