रांची: 70 जगहों पर पुलिस का अड्डेबाजी विरोधी अभियान, 183 लोग पकड़े गए

Rupa Kumari | November 20, 2025 | 10:40 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची में बुधवार देर रात पुलिस ने अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारी और डीएसपी ने मिलकर करीब 70 स्थानों पर सघन जांच की। इस अभियान में 183 लोगों को पकड़ा गया, जिन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने साफ कहा है कि दोबारा ऐसी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफ़ा, NDA ने फिर बनाया नेता, लेंगे 10वीं बार सीएम पद की शपथ

कई इलाकों में चलाया गया अभियान

जिन जगहों पर कार्रवाई की गई, उनमें नामकुम, कांके, बिरला मैदान, विद्यानगर, नरकोपी, लालपुर, हरमू सहित 70 से अधिक लोकेशन शामिल थीं। पुलिस ने कई युवकों को मौके पर ही खदेड़ कर भगाया, जबकि कुछ को हिदायत देकर जाने दिया गया।

पुलिस की अपील: अड्डेबाजी दिखे तो तुरंत सूचना दें

एसएसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास अड्डेबाजी, नशा और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। पुलिस के मुताबिक, कई बार अड्डेबाजी करने वाले ही नशा करते हैं, आपराधिक घटनाओं की योजना बनाते हैं इसलिए अपराध नियंत्रण के लिए इन जगहों पर निगरानी और कार्रवाई बेहद जरूरी है।

Share this news

संबंधित खबरें