नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफ़ा, NDA ने फिर बनाया नेता, लेंगे 10वीं बार सीएम पद की शपथ

Meenu | November 20, 2025 | 10:34 AM IST

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया। इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। नीतीश कुमार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें :झारखंड में मोतियाबिंद ऑपरेशन के आंकड़ों का खेल: कागज़ों पर ‘चार-पांच आंख’ वाले लोगों की भरमार

NDA विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता

आज हुई NDA की नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।
बैठक के बाद वे मुख्यमंत्री आवास पहुँचे और वहाँ से सीधे राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दिया।

202 सीटों के साथ NDA की बड़ी जीत

हाल ही संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने 202 सीटें जीतकर बहुमत से सरकार बनाने का रास्ता साफ किया।
बैठक के दौरान सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री पद की कमान नीतीश कुमार संभालेंगे।

डिप्टी सीएम फिर वही दो चेहरे

सूत्रों के मुताबिक, दोबारा सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है। हालांकि गृह मंत्रालय को लेकर सहमति अभी तक नहीं बन पाई है। 2005 से यह विभाग जदयू के पास रहा है, लेकिन इस बार बीजेपी इसे अपने कोटे में शामिल करना चाहती है।

Share this news

संबंधित खबरें