मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जुबिली पार्क में हंगामा: पैसे को लेकर विवाद, पत्नी ने सड़क पर ही पति को पीटा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अचानक हंगामा मच गया। जुबिली पार्क के पास एक चाय दुकान चलाने वाली महिला और उसके पति के बीच झगड़ा देखते ही देखते सड़क पर हाथापाई में बदल गया। महिला रोज की तरह दुकान पर काम कर रही थी, तभी उसका पति वहाँ पहुँचा और दुकान की कमाई में से पैसे की मांग करने लगा।

यह भी पढ़ें :पटना में बालू माफियाओं का तांडव: स्कॉर्पियो से कुचलकर दो सैफ जवानों पर हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

काम न करने और गाली-गलौज से परेशान थी महिला

महिला ने बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता और न ही घर की जिम्मेदारियों में सहयोग देता है। उल्टा वह आए दिन उसे और बच्चों को गंदी गालियां देता है, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण बना रहता है। पैसे देने से महिला के मना करने पर पति बार-बार अपशब्द कहने लगा, जिससे गुस्से में महिला ने सड़क पर ही उसकी पिटाई कर दी।

रोते हुए बच्चा रोकता रहा, महिला ने कहा- अब संबंध नहीं रखना चाहती

हंगामे के दौरान महिला का छोटा बच्चा रोते हुए उसे रोकने की कोशिश करता रहा और बार-बार कहता रहा, मां छोड़ दो, पुलिस आ जाएगी। लेकिन महिला गुस्से में डटी रही और सबके सामने साफ कहा कि अब वह पति के साथ किसी भी तरह का रिश्ते में नहीं रहना चाहती।

पुलिस को दी गई सूचना

मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और किसी तरह दोनों को अलग किया। अचानक हुए इस बवाल से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2025/11/patna-paliganj-illegal-sand-mafia-attack-saf-jawan-killed/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment