मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद स्टेशन पर युवक की खतरनाक हरकत, ओवरहेड तार बंद होने से ट्रेन 30 मिनट लेट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मंगलवार को एक युवक की लापरवाह हरकत ने स्टेशन पर हड़कंप मचा दिया। युवक अचानक मालगाड़ी के कंटेनर पर चढ़ गया और हाई टेंशन ओवरहेड तार के नीचे दौड़ने लगा, जिससे मौके पर अफरातफरी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलकर्मियों ने तुरंत ओवरहेड लाइन की बिजली बंद की, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने लगभग एक घंटे की कोशिश के बाद सीढ़ी लगाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

हाथापाई में कई रेलकर्मी घायल

नीचे उतारने के दौरान युवक ने रेलकर्मियों से हाथापाई की, जिससे कई कर्मचारियों के चेहरे और शरीर पर चोटें आईं। जांच में पता चला कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और नशे की हालत में भी था। वह कर्मचारियों को चप्पल से मारने की कोशिश भी कर रहा था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: साकेत कोर्ट और CRPF स्कूलों को मिली बम धमकी, सभी जगह हुई गहन जांच

एक्सप्रेस ट्रेन 30 मिनट तक रुकी रही

ओवरहेड बिजली कटने की वजह से प्लेटफॉर्म पर खड़ी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस लगभग 30 मिनट तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। स्थिति सामान्य होने और बिजली बहाल करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

बड़े हादसे से टली जान

रेलकर्मियों के अनुसार, युवक 25,000 वोल्ट के हाई टेंशन तार के बेहद करीब पहुंच गया था। समय रहते बिजली काटने से बड़ा हादसा टल गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने ऐसी घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम और सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

https://samacharpost.live/2025/11/delhi-saket-court-crpf-school-bomb-threat/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment