मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सलूजा स्टील एंड पावर ने उत्तर प्रदेश में मजबूत कदम, वाराणसी में भव्य लॉन्च कार्यक्रम सम्पन्न

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : देश की प्रमुख इस्पात कंपनियों में शामिल सलूजा स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के बाजार में आधिकारिक रूप से कदम रखा है। कंपनी की ओर से आयोजित भव्य डीलर एवं डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग ‘आरंभ’ का आयोजन 15 नवंबर 2025 को वाराणसी के सिगरा स्थित होटल कैस्टिलो में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कंपनी के डायरेक्टर सतविंदर सिंह सलूजा ने कंपनी की भविष्य की योजनाओं, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली और उच्च-मानक इस्पात उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

यह भी पढ़ें: घाघरा प्रखंड में शहीद संतोष उरांव के सम्मान में भव्य जतरा, परंपरा और वीरता का संगम

मुख्य डीलर और प्रतिनिधियों की भागीदारी

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 200 डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर शामिल हुए। प्रमुख डीलरों में शामिल हैं..

  • वाराणसी: अशोक अग्रवाल
  • गोरखपुर: राजेश बंका
  • देवरिया: अशोक जायसवाल
  • प्रयागराज: भूपेन्द्र सिंह
  • बलिया: शशांक शेखर

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलरों को सम्मानित भी किया गया, जिससे कंपनी और उसके व्यापारिक साझेदारों के बीच संबंध और मजबूत हुए।

कंपनी की रणनीति और भविष्य

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी राहुल, हरप्रीत, नीशांत और अजय लाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। यूपी सेल्स हेड अरविन्द तिवारी ने सभी डीलरों, डिस्ट्रीब्यूटरों और मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया और उत्तर प्रदेश में कंपनी की मजबूत और सफल यात्रा की उम्मीद जताई।

https://samacharpost.live/2025/11/ghaghra-turiyadih-padha-pachora-jatra-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment