घाघरा प्रखंड में शहीद संतोष उरांव के सम्मान में भव्य जतरा, परंपरा और वीरता का संगम

Rupa Kumari | November 17, 2025 | 05:06 PM IST

Samachar Post डेस्क, गुमला : घाघरा प्रखंड के तुरीयाडीह गांव में आयोजित पड़हा पचोरा जतरा सह शहीद संतोष उरांव स्मृति जतरा में ग्रामीणों और अधिकारियों ने परंपरा और वीरता का संगम देखा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि CRPF DIG रविंद्र भगत, CRPF DC G. उरांव, ह्यूमन प्राइड ग्लोबल फाउंडेशन की झारखंड प्रभारी नीरू भगत, एसआई मृत्युंजय मिश्रा, शहीद संतोष उरांव की पत्नी और माता द्वारा संतोष उरांव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई।

फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन

जतरा के अवसर पर चल रहे चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बेती पतरा टोली और सीएम घाघरा के बीच खेला गया। बेती पतरा टोली की टीम ने 1 गोल से जीत दर्ज की। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी ने NIA DG को लिखा पत्र, गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह की NIA जांच की मांग तेज

खोड़हा दलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

जतरा में कई खोड़हा दल पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पहुंचे और नृत्य व गीत प्रस्तुत किए। सभी खोड़हा दलों को DIG रविंद्र भगत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

अधिकारियों के संदेश

DIG रविंद्र भगत ने कहा कि शहीद संतोष उरांव का नाम जीवंत बनाए रखना आयोजक टीम की सराहनीय कोशिश है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। CRPF DC G. उरांव ने कहा कि शहीद संतोष ने देश सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी। युवाओं को उनके पदचिन्हों पर चलते हुए देश की सेवा में भूमिका निभानी चाहिए।

सामुदायिक भागीदारी

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य रामवृत उरांव, रवि पहान, बिशु उरांव, संतराम उरांव, जितेंद्र उरांव, संजीव उरांव, परमेश्वर से, देवानंद उरांव, बल्कु उरांव, महादेव उरांव, फुल सुंदरी उरांव सहित कई ग्रामीण महिला और पुरुष उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंच तक ले जाकर बैज पहनाकर सम्मानित कर किया गया।

Share this news

संबंधित खबरें