- JMM उम्मीदवार को 53,096 वोट, बढ़त 20,807 की
Samachar Post डेस्क,घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 10वें राउंड तक झामुमो (JMM) उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन लगातार बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। ताज़ा रुझानों के अनुसार उन्हें अब तक 53,096 वोट मिले हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 20,807 वोटों से आगे चल रहे हैं।
BJP के बाबूलाल सोरेन दूसरे स्थान पर
भाजपा (BJP) प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को अब तक 32,289 वोट मिले हैं। लगातार बढ़ते अंतर ने मुकाबले को एकतरफा मोड़ की ओर धकेल दिया है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि पीएम मोदी ने नेहरू को याद किया
JMM समर्थकों में उत्साह, BJP खेमे की नजर हर राउंड पर
हर राउंड की गिनती के साथ JMM समर्थकों का उत्साह बढ़ रहा है। दूसरी ओर भाजपा समर्थक मतगणना के हर चरण पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं, क्योंकि अभी अंतिम परिणाम आना बाकी है।
अभी कुछ राउंड बाकी, तस्वीर जल्द होगी साफ
मतगणना के अंतिम राउंड पूरे होने के बाद ही जीत की तस्वीर साफ होगी। लेकिन 10 राउंड के बाद के रुझान JMM के पक्ष में स्पष्ट बढ़त दिखा रहे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।