मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग; 3 युवकों को लगी गोली

--Advertisment--

  • पटना में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

Samachar Post डेस्क, रांची : पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के ज्ञानचक और जीवनचक के बीच एक गांव में बुधवार देर रात दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान और हालत

घायलों की पहचान अंकित कुमार, विकास कुमार और साहिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विकास और साहिल के पैर में गोली लगी, जबकि अंकित के सीने में गोली लगने से उसकी हालत नाजुक है। घायलों को पहले नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद, विकास और साहिल को PMCH और अंकित को AIIMS पटना रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव 2025: सांसद सुखदेव भगत का बड़ा दावा- इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार, मुझे एग्जिट नहीं एग्जैक्ट पोल पर विश्वास

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार के नेतृत्व में दीदारगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं, जो गोलीबारी की पुष्टि करते हैं। फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुरानी रंजिश बनी वजह

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुरानी आपसी रंजिश का परिणाम है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो अब हिंसक टकराव और फायरिंग में बदल गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि थाने से लौटने के बाद करीब 50 लोगों ने उन्हें घेरकर हमला किया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी थे या अवैध।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की दोबारा हिंसा न भड़के।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-chunav-2025-sukhdev-bhagat-india-alliance-exact-poll-claim/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment