मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दिल्ली ब्लास्ट अपडेट: 12 की मौत, पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर की मां हिरासत में

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए कार धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं। दो शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी सात की पहचान DNA टेस्ट के माध्यम से की जाएगी। धमाका सोमवार शाम 6:52 बजे हुआ।

यह भी पढ़ें :कोर्ट को गुमराह करने के आरोप में हाईकोर्ट ने खारिज की विजन हॉस्पिटैलिटी एंड कंसल्टेंसी के डायरेक्टर की अग्रिम जमानत याचिका

CCTV में आया कार में बैठा मास्क वाला शख्स

धमाके वाली सफेद i20 कार का CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया। इसमें कार में बैठे काले मास्क वाले शख्स को देखा गया। पुलिस के अनुसार, वह व्यक्ति डॉ. मो. उमर नबी था, जो पुलवामा का रहने वाला था। सूत्रों के मुताबिक, डॉ. उमर ने खुद को विस्फोटक के साथ उड़ा लिया। स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, डॉ. उमर कार में 2.5 से 3 घंटे तक बैठा रहा, संभवत किसी का इंतजार कर रहा था या पार्किंग में निर्देश का इंतजार कर रहा था। डॉ. उमर की पहचान के लिए कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसकी मां और दो भाइयों को हिरासत में लिया है।

सुरक्षा बढ़ाई गई, लाल किला बंद

सुरक्षा एजेंसियों ने मेट्रो स्टेशन के दो गेट बंद कर दिए हैं। लाल किला 13 नवंबर तक जनता के लिए बंद रहेगा।

आतंकी मॉड्यूल और जांच

डॉ. उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा था। पुलिस ने UAPA के तहत FIR दर्ज की है और आत्मघाती हमले की संभावनाओं पर भी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौके से आरडीएक्स का कोई सबूत नहीं मिला है।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-highcourt-denies-anticipatory-bail-fake-bank-guarantee-vision-hospitality-director/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment