Samachar Post डेस्क, रांची :बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद परिवार को सामने आकर स्थिति साफ करनी पड़ी। धर्मेंद्र की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इन खबरों को पूरी तरह से झूठा और भ्रामक बताया है।
यह भी पढ़ें :बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में
ईशा देओल बोलीं- पिता की हालत स्थिर है, रिकवरी जारी
ईशा देओल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके पिता स्वस्थ हैं और धीरे–धीरे रिकवरी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा मीडिया में कई झूठी खबरें चल रही हैं। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं। आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद। ईशा ने फैंस से आग्रह किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और परिवार को इस समय शांति और निजता दें।
हेमा मालिनी ने जताई नाराजगी, कहा- अफवाह फैलाना गैर-जिम्मेदाराना
धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने वालों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा इलाज करा रहे व्यक्ति को लेकर झूठी खबरें फैलाना असम्मानजनक है। परिवार को इस कठिन समय में निजता और सम्मान की जरूरत है। इस तरह की अफवाहें भावनात्मक रूप से आहत करने वाली है।
फैंस कर रहे दुआ, सोशल मीडिया पर समर्थन
ईशा और हेमा मालिनी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर अभिनेता के समर्थकों ने राहत जताई और धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कीं। कई बॉलीवुड सितारों और फैंस ने भी पोस्ट कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
Reporter | Samachar Post