मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दरभंगा में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 3 महीनों से वर्दी पहनकर कर रहा था अवैध वसूली

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, दरभंगा: जिले में बेंता थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो पिछले तीन से चार महीनों से पुलिस की वर्दी पहनकर पूरे शहर में वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था। फर्जी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि एक युवक नकली पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को ठग रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने कई सप्ताह तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। शनिवार को थानाध्यक्ष की अगुवाई में टीम ने बेंता चौक पर दबिश दी और युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

युवक की पहचान और बरामद सामान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान, ऋषि कुमार यादव, पिता अजय कुमार यादव निवासी कुवाढ गांव, जयनगर थाना क्षेत्र, मधुबनी पुलिस ने तलाशी में उसके पास से बरामद किया, पूरी पुलिस वर्दी, नकली आईडी कार्ड, मोबाइल फोन, पुलिस का डंडा बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें: पत्नी ने पति पर कुत्ते से करवाया हमला, मामूली बात को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा

परीक्षा में असफल होने के बाद रचा नाटक

पूछताछ में ऋषि ने बताया कि उसने पहले सिपाही भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन असफल रहा। इसके बाद उसने बाजार से पुलिस की वर्दी खरीदी। खुद को दरभंगा में तैनात पुलिसकर्मी बताकर अलग-अलग इलाकों में वाहन रोककर पैसे वसूलने लगा।

परिवार को भी दे रखा था भ्रम

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने अपने परिवार के लोगों को भी विश्वास दिलाया था कि वह पुलिस में भर्ती हो गया है और दरभंगा में पोस्टेड है। कथित रूप से वह यह सब अच्छी शादी और मोटा दहेज पाने के उद्देश्य से कर रहा था।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

ऋषि के खिलाफ, धोखाधड़ी , फर्जीवाड़ा,सरकारी वर्दी के दुरुपयोग के तहत मामला दर्ज कर उसे लहरियासराय थाने में रखा गया है। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/hazaribagh-rohit-jain-attack-allegation-wife-dog-incident-police-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment