मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: मंगलवार को 300 बूथों पर मतदान, 2.56 लाख मतदाता लेंगे हिस्सा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,घाटशिला :घाटशिला विधानसभा सीट पर 12 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। क्षेत्र के 300 मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उपचुनाव इस कारण हो रहा है कि JMM के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का आकस्मिक निधन हो गया था।

हाई कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि, अगली सुनवाई 24 नवंबर को

मतदान से पहले मॉक पोल और साइलेंस पीरियड

सभी बूथों पर सुबह 5:30 बजे राजनीतिक दलों के एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल कराया जाएगा। साइलेंस पीरियड रविवार शाम 5 बजे से लागू हो गया है, यानी मतदान शुरू होने से 48 घंटे पहले कोई प्रचार, रैली या रोड शो नहीं होगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 300 पोलिंग स्टेशनों पर 10 कंपनियों का अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित और सुचारू रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

कुल मतदाता और खास आंकड़े

श्रेणीसंख्या
कुल मतदाता2,56,352
पुरुष1,25,114
महिलाएं1,31,235
सर्विस वोटर372
नए मतदाता (18-19 वर्ष)16,601
दिव्यांग मतदाता2,738
NRI वोटर1
वरिष्ठ मतदाता–
100+ वर्ष की महिलाएं3
90-99 वर्ष की महिलाएं129
80-89 वर्ष की महिलाएं934
70-79 वर्ष की महिलाएं4,021

महिला सशक्तिकरण के लिए कदम

चुनाव आयोग ने महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए 5 ‘पिंक बूथ’ बनाए हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-urban-local-body-election-contempt-hearing-high-court-triple-test-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment